फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: झुग्गी में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया सामान बरामद

Sat, 20 Jun 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बाढड़ा थाना पुलिस ने झुग्गी में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी कर सामान बरामद किया है। आरोपी बाढड़ा का ही रहने वाली मंजीत है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बाढड़ा थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र के सतनाली रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली एक महिला के यहां चोरी की वारदात हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पीड़िता की शिकायत दर्ज की। शिकायत के अनुसार अज्ञात व्यक्ति रात के समय झुग्गी में घुसकर चांदी के आभूषण, एक मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गया था। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने रात के समय एक युवक को घटनास्थल से भागते हुए देखा था लेकिन घर में केवल महिलाएं होने के कारण उसका पीछा नहीं कर सकीं। शिकायत के आधार पर थाना बाढड़ा में चोरी की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।
जांच के दौरान बाढड़ा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल रमन ने आरोपी मंजीत को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की। आरोपी से पुलिस ने चोरी किए गए 10 हजार रुपये, चांदी के दो बाजूबंद, मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की। पूछताछ के बाद शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें