फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। रेलवे विभाग में भर्ती करवाने का झांसा देकर व्यक्ति से पैसे ऐंठने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रवीण को रविवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। गांव काकड़ौली सरदार निवासी रमेश की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पिछले दिनो मामला दर्ज किया था। रमेश ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसके दो पुत्रों को नौकरी दिलवाने के नाम आरोपी ने 14 लाख रुपये मांगे थे, जिनमें से कुछ राशि आरोपी ने वापस रमेश को लौटा दी है। युवकों को रेलवे में नौकरी भी नहीं मिली। बाद में बाकी पैसे वापस मांगें तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। बाढड़ा पुलिस थाना प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रवीण के खिलाफ मामला दर्ज किया था। रविवार को आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें