फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे 152 डी पर हादसा: काम कर रहे श्रमिक को कार ने मारी टक्कर, हुई मौत

Tue, 21 Mar 2023 01:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी पुलिस को दिए बयान में सैम्पल निवासी सुनील ने बताया कि उसका पिता बलवान गावड कंस्ट्रक्शन कंपनी में बतौर श्रमिक काम करता था। सोमवार शाम उसका पिता और अन्य श्रमिक झिंझर के समीप काम कर रहे थे।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में एनएच 152 डी पर सोमवार शाम एक कार ने काम कर रहे श्रमिक को टक्कर मार दी। हादसे में रोहतक जिला के सैम्पल निवासी श्रमिक की मौत हो

विज्ञापन

गई। बौंदकलां थाना पुलिस आज सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाएगी। उसके बेटे के बयान पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक श्रमिक का आज करवाया जाएगा पोस्टमार्टम, पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस को दिए बयान में सैम्पल निवासी सुनील ने बताया कि उसका पिता बलवान गावड कंस्ट्रक्शन कंपनी में बतौर श्रमिक काम करता था। सोमवार शाम उसका पिता और अन्य श्रमिक झिंझर के समीप काम कर रहे थे। उसी दौरान रोहतक की तरफ से एक कार आई और काम कर रहे उसके पिता को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया औश्र अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसके पिता का मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही बौंदकलां थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, सुनील के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें