फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक की सीधी भिड़ंत, बाइक सवार उछलकर कार की छत पर जा गिरा

विज्ञापन
आमने-सामने की भिड़ंत के बाद बाइक सवार उछलकर कार की छत पर जा गिरा। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
परशुराम चौक के समीप बुधवार शाम एक कार और बाइक की भिंड़त हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जबकि बाइक सवार घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार हवा में उछलकर कार की छत पर जा गिरा। घटना के समय पुलिसकर्मी भी परशुराम चौक पर मौजूद थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के प्रेम नगर निवासी संदीप बाइक पर सवार होकर किसी काम से बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। यह रोड पुलिस ने वन-वे किया हुआ है। जब वह परशुराम चौक से थोड़ा आगे पहुंचा तो उसकी बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर लगते ही संदीप उछलकर कार की छत पर जा गिरा। वहीं, कार चालक का कहना है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे में घायल संदीप ने एंबुलेंस में बैठने से इंकार कर दिया। बाद में पुलिसकर्मियों ने उसे समझाकर एंबुलेंस में बैठाया। घटना में बाइक और कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सिटी थाना पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें