फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एसीबी ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क को किया गिरफ्तार

Tue, 10 Mar 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया रजिस्ट्री क्लर्क।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी।राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रोहतक की टीम ने सोमवार को दादरी के लघु सचिवालय स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिल कुमार राजस्व विभाग में रजिस्ट्री क्लर्क के पद पर कार्यरत है और उसने एक व्यक्ति से जमीन की रजिस्ट्री से एतराज हटाने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। एसीबी टीम ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रोहतक में तैनात निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को ब्यूरो को गांव छपार निवासी प्रीतम जो गांव का नंबरदार भी है, के माध्यम से शिकायत मिली थी जिसमें उसने बताया था कि दादरी में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क द्वारा गांव की एक जमीन की रजिस्ट्री पर लगे एतराज को हटाने की एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। जिस पर एसीबी रोहतक की टीम ने योजना बनाकर दबिश दी। जैसे ही शिकायतकर्ता ने रजिस्ट्री क्लर्क को पांच हजार रुपये दिए, उसी दौरान टीम ने उसे रंगे हाथ काबू कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान रोहतक शुगर मिल की प्रबंध निदेशक श्वेता सुहाग बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रही।
टीम इंचार्ज निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ करते हुए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें