फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पहुंचे मां-बेटे से की गाली-गलौज, महिला के कपड़े भी फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दो लोगों पर गाली-गलौज, कपड़े फाड़ने और धमकी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। गत 26 जुलाई को की रात करीब नौ बजे वो अपने बेटे के साथ खेत की रखवाली करने गई थी। वहां दो लोग शराब पी रहे थे। उन्होंने मां-बेटे से गाली-गलौज की और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी धमकी देने लगे। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और इसके बाद बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। महिला ने तुरंत मामले की सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें