जनता कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करते हुए।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जनता कॉलेज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पूर्व छात्र परिषद ने किया सम्मानित। बीएससी एक्चुअरियल साइंस की प्रथम वर्ष की छात्रा सना पूनिया व आस्था ने प्रथम प्रयास में इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुरिज ऑफ इंडिया की परीक्षा पास की है। इस उपलब्धि पर जनता कॉलेज के पूर्व छात्र हरबीर सिंह की तरफ से ठेकेदार वेदपाल ने छात्रा आस्था को 15 हजार रुपये छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया। उन्होंने घोषणा की कि हरबीर सिंह आस्था को पढ़ाई के दौरान प्रत्येक वर्ष छात्रवृत्ति देते रहेंगे। प्रतिभा सम्मान समारोह कॉलेज के प्रधान पवन गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
प्रधान पवन गुप्ता ने घोषणा की कि जो विद्यार्थी बीएससी के साथ-साथ एक्चुअरियल ऑफ इंडिया के पेपर उत्तीर्ण करना चाहता है उनकी पुस्तकों का खर्च वे स्वयं वहन करेंगे। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जयवीर सिंह ने कहा कि बीएससी एक्चुअरियल साइंस के विद्यार्थियों को पुस्तकों, कंप्यूटर व जॉब मार्गदर्शन आदि की किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह व पूर्व छात्र परिषद के संरक्षक आरसी पूनिया ने घोषणा की कि जो विद्यार्थी जिस वर्ष एक्चुरीज का पेपर पास करेगा उसकी उस वर्ष की कॉलेज फीस का एल्युमिनी भुगतान करेगी। समारोह में कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, महासचिव राधेश्याम ऐरन व रक्षिता की उपस्थिति रही।