फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आप कार्यकर्ताओं ने फूंका ईडी, सीबीआई और भाजपा का पुतला

Mon, 25 Mar 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को कस्बे में बाढ़ड़ा-सतनाली सड़क मार्ग पर रोष प्रदर्शन किया। आप जिला सचिव राकेश चांदवास की अगुवाई में सीबीआई, ईडी और भाजपा का पुतला फूंका गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर केजरीवाल को रिहा करने की मांग की गई।
विज्ञापन

आप कार्यकर्ता व पदाधिकारी रविवार को पार्टी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। इस दौरान बैठक कर केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोष जताया गया। उसके बाद हाथों में पार्टी का झंडे लेकर नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिल्ली के सीएम पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने भले ही सीएम को गिरफ्तार कर लिया हो केजरीवाल की सोच, उनकी नीतियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। सरकार को इस मनमानी का अंजाम भुगतना होगा और देश की जनता इसका हिसाब लेगी।
इस मौके पर आप महिला महिला इकाई की जिला अध्यक्ष अनीता सांगवान, सरपंच रामवीर कलाली, विकास कोच, अनीता सांगवान, हनुमान धारणी, प्रदीप दलाल, कामरेड रामपाल, कैप्टन सतवीर, अनिल किष्किंधा, राजेंद्र सिंगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र विरोधी : सुरेंद्र परमार

चरखी दादरी। कांग्रेस नेता सुरेंद्र परमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को जेल भिजवाकर भाजपा सरकार ने लोकतंत्र विरोधी काम किया है। प्रेस को जारी बयान में सुरेंद्र ने बताया कि इस कार्रवाई के विरोध में भिवानी के घंटाघर चौक पर इंडिया गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया जिसमें दादरी से भी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मनमानी कर रही है। सरकार को लोकतंत्र की गरिमा ध्यान में रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को रिहा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें