चरखी दादरी। आम आदमी पार्टी महिला जिला विंग द्वारा 28 जुलाई को गांव बिरहीं कला में तीज महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला विंग से सुनीता देवी व रोशनी देवी करेंगी। आप जिलाध्यक्ष रिंपी फौगाट ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मशहूर हरियाणवी लोक गायिका एवं आप महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष अनु कादयान व विशिष्ट अतिथि के तौर पर मध्य जोन महिला विंग अध्यक्ष बिंदू चौहान शिरकत करेंगी।
कार्यक्रम आप कार्यकर्ता राजेश तिवाला व जंगशेर बिरहीं कला की देखरेख में होगा। इसे लेकर कार्यर्क्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए।
रिंपी ने बताया कि हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने, युवा पीढ़ी को हरियाणवी संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम होगा।