चरखी दादरी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरपंचों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इससे पहले में शहर में रोष प्रदर्शन किया गया। आप कार्यकर्ताओं ने सरकार पर मनमाना रवैया अपनाकर हर वर्ग की उपेक्षा करने का आरोप भी लगाया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शिवेंद्र रिंपी ने कहा कि प्रदेश सरकार के मनमाने रवैये को लेकर हर तरफ असंतोष का बोलबाला है। सरपंचों पर इस प्रकार अपराधियों सा व्यवहार किया जा सकता है तो आम आदमी के प्रति सरकार का नजरिया क्या होगा इसका सहज ही अंदाज लगाया जा सकता है। रिंपी ने कहा कि इस अंहकारी व पूंजीपति हितैषी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने में सभी को साथ आना होगा।
आप नेता सत्यवीर भागेश्वरी व नित्यानंद मौड़ी ने बताया कि सर्वप्रथम आप पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां से सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए रोजगार्डन, बस स्टैंड, रोहतक चौक सहित अन्य मार्गों से होते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नगर के मुख्य चौक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री का पुतला दहन किया गया। रिंपी फौगाट ने कहा कि जब सरपंचों को केवल कठपुतली बना कर ही खड़ा करना था तो उन्हें चुनावों से पहले ही बता दिया जाना चाहिए था कि उनके पास गांव के विकास के लिए कितनी पावर होगी। इस दौरान विजय मंदौला, कैप्टन रामफल साहू, धनराज कुंडू ने भी विचार रखे। इस मौके पर जगदेव, मनवीर सरपंच, नरेश, राहुल, श्यामसुंदर, रवि कुमार, सुरेंद्र प्रजापत, रामेहर, रणबीर फौगाट, महेंद्र बिरही, वेदप्रकाश, सोमबीर पैंतावास, रविंद्र, राजेश डाबला, आशीष, रामसिंह नीमली, जेपी फौगाट, अमर सिंह, सरवर चरखी, अजय नंबरदार, प्रवेश बस्ती, रामवतार, गोपीराम, आशु, धर्मबीर मालपोष, राकेश व गौरव आदि मौजूद रहे।