फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के हलका कार्यालय में की तोड़फोड़, 10 फाइलें भी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी/बाढड़ा। आम आदमी पार्टी के कार्यालय में तोड़फोड़ और विभिन्न विभागों में लगाई गई आरटीआई से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलें चोरी होने का मामला सामने आया है। इस कार्यालय में हलका अध्यक्ष एवं आरटीआई कार्यकर्ता राकेश चांदवास जन शिकायतें सुनते हैं और चोरी हुई तमाम दस फाइलें वहीं रखी थी। राकेश की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में धारा 380, 457 व 427 के तहत के केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चांदवास निवासी राकेश ने बताया कि वो आम आदमी पार्टी के बाढड़ा हलका अध्यक्ष है और आरटीआई कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी का मुख्य कार्यालय सतनाली रोड पर है और वो वहां जन शिकायतें सुनते हैं। 23 अक्तूबर की रात किसी ने कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की और वहां से 9 आरटीआई की और एक संगठन की फाइल चोरी कर ले गए।
राकेश ने बताया कि उक्त लोग पार्टी कार्यालय के साथ निर्माणाधीन मकान के जरिये कार्यालय में दाखिल हुए और शीशे तोड़ने के बाद दूसरी मंजिल पर पहुंचे और वहां अलमारी में रखी 10 अहम फाइलों समेत शिकायतों और आरटीआई से जुड़े दस्तावेज चोरी कर लिए। सोमवार सुबह जब वहां कार्यरत एक व्यक्ति वहां पहुंचा तो उसने मंजर देखकर राकेश चांदवास को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया और बाढड़ा थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- इन अधिकारियों से जुड़ी फाइलें हुई हैं चोरी
राकेश चांदवास ने बताया कि ग्राम सचिव संदीप व विकास, पूर्व बाढड़ा एसडीएम संजय सिंह समेत स्कूलों से जुड़ी आरटीआई की फाइलें चोरी हुई हैं। इसके अलावा एक फाइल ऐसी थी जिसमें आम आदमी पार्टी की नियुक्तियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां थीं। इस फाइल में विभिन्न गांवों के कार्यकर्ताओं के नाम और नंबर समेत पता भी थे।
घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-विशाल सिंह, जांच अधिकारी एवं एएसआई, बाढड़ा थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें