सांवड़ निवासी कर्मचारी बिलासपुर में करता है नौकरी, बौंदकलां थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। गांव सांवड़ निवासी एक कंपनी के कर्मचारी ने फोन पर उसे गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बौंदकलां थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में संजय ने बताया कि वह गुरुग्राम के बिलासपुर स्थित एक कंपनी में काम करता है। 24 अगस्त को रात 9:27 बजे उसके पास व्हाट्सएप पर एक कॉल आया। इसमें आरोपी ने अपनी पहचान बिलासपुर निवासी हर्ष के रूप में बताई। उसने कहा कि अगर वह बिलासपुर में आया तो उसे व उसके परिवार को गोली मार देंगे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि धमकी देने में चार अन्य लोगों का भी हाथ है।
उसने बताया कि पहले कंपनी के वेंडर को धमकाकर आरोपी उससे फ्री में माल लेते थे, लेकिन अब उसकी जगह पर वह काम कर रहा है। आरोपी उससे भी माल व पैसे की मांग कर रहे हैं। उसका आरोप है कि उक्त व्यक्तियों ने उससे गाली-गलौज की। परिवार को भी गोली मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित के पास मौजूद कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।