फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिजली पोल की अर्थिंग कर रहे युवक की करंट लगने से मौत

Sat, 28 Jun 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी नागरिक अस्पताल में शवगृह से बाहर निकलते हुए मृतक संजय के परिजन। 
विज्ञापन
चरखी दादरी/झोझूकलां। गांव आदमपुर में बिजली पोल की अर्थिंग कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक संजय (34) झुंझुनू जिला के गांव बुढ़नपुर का निवासी था। अब झोझूकलां थाना पुलिस ने मृतक के पिता शेर सिंह के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र मोहन ने बताया कि संजय खेती करता था और दो दिन पहले ही अपने गांव के एक युवक के साथ आदमपुर में आया था। वीरवार को सायं करीब 4 बजे आदमपुर में हाईवे के पास 11 हजार वोल्टेज के बिजली पोल की अर्थिंग कर रहे थे। उसी दौरान 20 फुट के पाइप को ट्रैक्टर से जमीन में दबा रहे थे। उसी दौरान संजय से पाइप असंतुलित हो गया और नियंत्रण से बाहर होने पर ऊपर से गुजर रहे बिजली तार को छू गया।
हादसे में संजय की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार दोपहर मृतक के परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे और यहां पर मृतक के पिता शेर सिंह के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई। संजय को एक बेटा और एक बेटी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें