फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खेत में करंट लगने से युवक की मौत

Wed, 09 Apr 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मृतक भूपेंद्र। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। बाढड़ा उपमंडल के काकड़ौली सरदारा गांव निवासी युवक की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। मृतक भूपेंद्र का पोस्टमार्टम दादरी नागरिक अस्पताल में कराया गया। बाढड़ा थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है। परिजनों के अनुसार मृतक भूपेंद्र (18) दो भाइयों में छोटा था और खेती करता था।
विज्ञापन

सोमवार शाम वह घर से कृषि कार्य के लिए खेत में गया था। जब वो खेत में लोहे का पाइप उठाने लगा तो ऊपर से गुजर रहे बिजली तारों को पाइप छू गया। इससे भूपेंद्र को जोरदार करंट लगा और वह अचेत हो गया। मामले का पता चलते ही परिजनों ने उसे संभाला और उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मंगलवार सुबह बाढड़ा थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया।

कार्यस्थल से राजमिस्त्री की बाइक चोरी

चरखी दादरी। शहर में काम करने गए एक राजमिस्त्री की कार्यस्थल से बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मानकावास निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह शहर की विमानपतन गली स्थित औमप्रकाश के मकान पर मिस्त्री का काम करता है। 6 अप्रैल को सुबह वह बाइक लेकर काम पर गया था। सुबह 8 बजे उसने बाइक मकान के बाहर खड़ी कर दी और शाम को साढ़े 5 बजे वह घर जाने लगा तो उसे बाइक नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें