फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे मिस्त्री को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अटेला अड्डे पर सड़क पार कर रहे एक मिस्त्री को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मिस्त्री की मौत हो गई है। मंगलवार सुबह अटेला चौकी पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में राजस्थान के चिडवाई गांव निवासी पोखरदास ने बताया कि वह अटेला अड्डे पर पट्टा और कमानी की दुकान चलाता है। उसके गांव निवासी संदीप उसकी दुकान पर बतौर मिस्त्री काम करता था। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वे दोनों दुकान पर बैठे थे। पोखरदास ने बताया कि संदीप दुकान से उठकर कुछ सामान लेने के लिए अड्डे की तरफ गया। रोड पर चढ़ते ही अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया।
सोमवार रात हादसे का पता चलते ही अटेेला कलां चौकी पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मंगलवार सुबह कागजी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। जांच अधिकारी श्रीभगवान ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 279 और 304-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें