फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एनएच-148 बी सर्विस लेन पर प्रभावित रही ट्रैफिक व्यवस्था

Tue, 18 Mar 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर के लोहारू रोड पर पलटी तूडे़े की ट्राली।
विज्ञापन
चरखी दादरी। एनएच-148 बी के लोहारू ओवरब्रिज सर्विस लेन पर दिनभर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही। एकतरफ जहां ट्राला फंस गया तो दूसरी तरफ तूड़े से भरा ट्रैक्टर पलट गया। वहीं, शाम तक भी दोनों वाहन जस के तस रहे। इससे दिनभर वाहन चालकों ने परेशानियां झेलीं।
विज्ञापन

तीन दिन से शहर के लोहारू रोड पर तूड़े से भरा ट्रैक्टर पलटा हुआ है। 72 घंटे से अधिक समय बीतने पर भी इसे यहां से हटाया नहीं गया है। पिछले तीन दिनों से वाहन चालक इसका खामियाजा भुगत रहे हैं। वहीं, सोमवार को भिवानी रोड सर्विस लेन पर भी एक ट्राला खराब हो गया। इससे इस सर्विस लेन की भी ट्रैफिक व्यवस्था दिनभर बाधित रही।
वहीं, यहां लगे जाम का असर महेंद्रगढ़ चौक से चिड़िया मोड़ टी-पॉइंट तक नजर आया। करीब चार घंटे तक डेढ़ से दो किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। वहीं, वाहन चालकों ने शहर के बाहरी क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की मांग की है। उनका कहना है कि शहर के मुख्य मार्गाें पर खराब व पलटे वाहनों की तरफ प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। अन्य वाहन चालकों को इसके चलते परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- संपर्क मार्गों से निकले चालक, लंबी दूरी की तय
लोहारू चौक सर्विस लेन के दोनों तरफ वाहन पलटने व खराब होने के कारण वाहन चालकों को गंतव्य पर पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ी। कुछ वाहन चालक मुख्य मार्ग के बजाय अप्रोच रास्तों से होकर गुजरे। इसके चलते उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ी।


-
यातायात स्थिति नियंत्रण में रखी गई है। क्रेन मंगवाकर तूड़े का ट्रैक्टर साइड करवाया गया है। चालकों को राहत दी गई है। ट्रक का कोई पार्ट टूट गया है। इसके कारण वह आगे-पीछे नहीं हो सकता। रात तक पूरी तरह रास्ता खाली करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-रमेश कुमार, प्रभारी, दादरी यातायात पुलिस थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें