फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गेट मीटिंग कर हड़ताल को सफल बनाने की तैयार की रूपरेखा

Sat, 07 Feb 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। केंद्र और राज्य सरकार की कर्मचारी, मजदूर व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ व सीआईटीयू ने ताकत झोंक दी है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान यशपाल सांगवान, सीआईटीयू राज्य उपप्रधान कमलेश भैरवी, जिला संयोजक राजकुमार घिकाड़ा, पीडब्ल्यूडी पब्लिक हेल्थ यूनियन जिला प्रधान सतबीर सरोहा की अगुवाई में संगठनों ने शनिवार को गेट मीटिंग की। इस दौरान मजदूर, किसान व कमेरे वर्ग से संपर्क कर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया। राज्य कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपप्रधान जरनैल सिंह ने दावा किया कि हड़ताल ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगी। 12 फरवरी को सरकारी कामकाज ठप रहेगा। 11 फरवरी को पंचकूला में शिक्षा सदन का घेराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें