फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मंदिर से निकलते ही ट्रक की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर ही तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। रावलधी स्थित बाबा न्यारमदास मंदिर के सामने एक व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान पवन उर्फ साधु (35) के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, ट्रक चालक को पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रावलधी निवासी पवन उर्फ साधु शाम करीब सवा सात बजे घर से मंदिर आया था। मंदिर से घर जाने के लिए गेट से निकलते ही वो ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल पवन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पवन के शव को कब्जे में ले लिया।
इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बताया जा रहा है हादसा स्थल से करीब 200 मीटर आगे ट्रक चालक को पेट्रोल पंप के पास से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें