फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पैर फिसलने से जोहड़ में गिरा व्यक्ति, डूबने से मौत

Sun, 30 Jun 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झोझूकलां। मौड़ी गांव के तालाब में डूबने से शुक्रवार शाम एक व्यक्ति की मौत हो गई। शनिवार सुबह पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने उसके भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
झोझूकलां थाना पुलिस को दिए बयान में मौड़ी निवासी जयवीर ने बताया कि नरेश (40) उसका छोटा भाई था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे वो भैंसों को नहलाने के लिए जोहड़ पर ले गया था। यहां नरेश का अचानक पैर फिसल गया और वह जोहड़ में जा गिरा। वह तैरना नहीं जानता आता था। इसके चलते उसकी जोहड़ में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद लोगों को पता चला तो उन्होंने परिजनों को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से जोहड़ से नरेश का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने नरेश के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। शनिवार सुबह कागजी कार्यवाही पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन


दोनों बेटे हैं अविवाहित
नरेश के दो बेटे हैं और दोनों ही अविवाहित हैं। नरेश खेती और पशुपालन के जरिये अपना व परिवार का गुजर-बसर करता था। इस हादसे ने परिवार से मुखिया और दो बेटों के सिर से पिता का साया छीन लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें