फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ट्रक की टक्कर से कार सवार अधेड़ की मौत, दो घायल

Tue, 13 Jun 2023 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। रानीला के समीप नेशनल हाईवे-152 डी पर सोमवार रात को एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। मृतक की पहचान पटियाला के गांव समाना निवासी सतपाल के रूप में हुई। अचीना चौकी पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे प्रिंस ने बताया कि वे पंजाब के समाना गांव के निवासी हैं। सोमवार को वह अपने मां-पिता और बेटी को लेकर कार में सवार होकर जयपुर के लिए रवाना हुआ था। इसी बीच जब वे एनएच 152 डी पर रानीला के रेस्ट एरिया के पास पहुंचे तो एक ट्रक चालक ओवरटेक करते हुए अपना वाहन उनकी गाड़ी के सामने ले आया। इस कारण उनकी कार सीधे ट्रक से जा टकराई।
घटना में प्रिंस के माता-पिता और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। बाद में राहगीरों ने उन्हें गाड़ी से निकाला और कलानौर सीएचसी में दाखिल कराया। वहां डॉक्टरों ने उसके पिता सतपाल को मृत घाेषित कर दिया। मां और बेटी की हालत गंभीर होने चलते उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया। प्रिंस ने ट्रक चालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें