फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रानीला में मानसिक रूप से परेशान बुजुर्ग महिला ने कुएं में कूद दी जान

विज्ञापन
दादरी नागरिक अस्पताल के शव गृह के बाहर मौजूद रानीला के ग्रामीण व पुलिस कर्मचारी।
विज्ञापन
बौंदकलां। मानसिक रूप से परेशान रानीला गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका मुन्नी देवी का पोस्टमार्टम दादरी नागरिक अस्पताल में कराया गया। वहीं, अचीना ताल चौकी पुलिस ने मृतका के पति रामफल और देवर रोहताश के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।जांच अधिकारी जगमोहन ने बताया कि मृतका मुन्नी देवी के चार बेटे हैं और चारों ही विवाहित हैं।
विज्ञापन


काफी दिनों से मृतका को कान की बीमारी थी और इसके चलते सिर में लंबे समय से दर्द रहने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। महिला का उपचार रोहतक पीजीआई में चल रहा था, लेकिन बीमारी के कारण परेशान हो चुकी थीवीरवार अलसुबह तीन बजे मुन्नी देवी उठी तो बेटे ने उसे देख लिया। इसके बाद पूछा तो उसने शौच जाने का नाम लिया।

वह भी साथ ही गया और कुछ दूरी पर मुंह फेरकर खड़ा हो गया। जब काफी देर तक मुन्नी देवी नहीं आई तो उसने परिजनों को बताया और आसपास तलाश की। दिन निकलने के बाद अन्य व्यक्तियों की मदद से तलाशा गया तो महिला का शव कुएं में मिला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद शव कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद दादरी नागरिक अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें