बाढड़ा। गांव हंसावास कलां के किसानों ने मुआवजे की मांग के लिए रविवार को भाजपा विधायक उमेद पातुवास को मांगपत्र दिया। किसानों ने ज्ञापन में कहा कि बारिश की वजह से कपास, ग्वार व बाजरे की फसलों में नुकसान हुआ है।
इसकी स्पेशल गिरदावरी होनी चाहिए। इस पर विधायक ने डीआरओ (जिला राजस्व अधिकारी) से ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए कहा है। सरपंच रविंद्र कुमार व पूर्व सरपंच दिनेश श्योराण की अगुवाई में किसानों ने विधायक उमेद पातुवास को मांगपत्र देकर मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि किसानों की सरकार को सुध लेनी चाहिए।
एक तरफ तो प्रदेश सरकार किसानों के हितों के दावे कर रही है जबकि दूसरी तरफ किसानों के नुकसान की भरपाई केवल पोर्टल तक सिमट कर रह गई है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच दिनेश, जगदीश शर्मा, सुखल, सुरेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, विकास, कमलेश मौजूद रहे।