फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मानसिक परेशानी से जूझ रहे व्यक्ति ने फंदा लगा दी जान

Thu, 20 Aug 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव डांडमा निवासी 55 वर्षीय रामपाल ने मंगलवार शाम नहर के पास पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रामपाल पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसका बड़ा बेटा अहमदाबाद में काम करता है जबकि करीब तीन वर्ष पहले छोटा बेटा सड़क हादसे में दिव्यांग हो गया था। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए थे। इसके बाद से रामपाल मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
मंगलवार शाम रामपाल नहर के पास गया जहां उसने एक कीकर के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बाढड़ा थाना पुलिस ने मृतक के छोटे भाई शशिकांत के बयान पर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें