फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: श्रमिक पर चाकू से किए वार, आरोपी पर केस दर्ज

Wed, 07 May 2025 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- करीब 10 दिन पहले शराब लाकर देने से मना करने पर किया गया हमला, अस्पताल में उपचाराधीन है घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। तोशामिया मोहल्ला निवासी श्रमिक ने एक युवक पर उसे जबरन गोदाम में ले जाकर चाकू से वार करने का आरोप लगाया है। हमले में घायल श्रमिक के बयान पर पुलिस ने आरोपी डेरावाली गली निवासी राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में घायल पवन ने बताया कि वह दिहाड़ी करता है। करीब 10 दिन पहले वह अपने कार्य से तिकोना पार्क क्षेत्र में गया हुआ था। वहां उसे राहुल मिल गया। उसने उसे 500 रुपये देकर शराब की बोतल लाने की बात कही। पवन ने बताया कि उसके मना करने पर राहुल गुस्सा हो गया। उसके बाद पवन घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन ने बताया कि पांच मई को शाम करीब चार बजे वह पुरानी एलआईसी वाली गली से गुजर रहा था। उसी दौरान उसे राहुल मिल गया। राहुल उसे पकड़कर एक गोदाम में ले गया। वहां उस पर चाकू से हमला किया।
पवन ने बताया कि घायलावस्था में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने घायल के बयान पर केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें