फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदवास में अनाज मंडी व अनाज भंडारण केंद्र बनेगा : रामकिशन शर्मा

Tue, 20 Oct 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अनाज मंडी में किसानों की समस्याएं सुनते वेयर हाउस कॉरपॅारेशन निगम के चेयरमैन रामकिशन शर्मा। - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपॉरेशन के चेयरमैन अधिवक्ता रामकिशन शर्मा ने कहा कि बाढड़ा के गांव चांदवास में अनाज मंडी व अनाज भंडारण केंद्र बनाया जाएगा। यह बात उन्होंने अनाज मंडी बाढड़ा में बाजरा खरीद का जायजा लेने के बाद आढ़तियों व किसानों की समस्याओं का निपटारा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सरकार किसान के हितों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं।
विज्ञापन

सरकार बाजरा की 2900 रुपये प्रति क्विंटल खरीद कर रही है। किसान को 2300 रुपये प्रति क्विंटल बाजरा बेचने के बाद 600 रुपये भावांतर जारी किया जाएगा। चेयरमैन ने कहा कि किसानों को बागवानी व खाद-बीज पर सब्सिडी उपलब्ध करवाई जा रही है। इस रेतीले क्षेत्र में मौसमी, किन्नू, माल्टा, नींबू, अमरूद के बाग लगे हुए हैं। चेयरमैन ने कहा कि चांदवास में अनाज मंडी और वेयर हाउस बनाया जाएगा। इस दौरान मंडल प्रभारी मुनीश बडेसरा, रविंद्र,पूर्व महामंत्री विजय अग्रवाल, नीतीश एरण, वेयरहाउस डीएम दिलबाग सिंह, सपना सैन, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें