फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: किसान मॉडल स्कूल में कॉलेज के पीछे झाड़ियों में लगी आग, कड़ी मशक्कत से पाया काबू

Wed, 22 Apr 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
किसान मॉडल स्कूल परिसर में झाड़ियों में लगी आग और उठता धुआं।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव भैरवी स्थित किसान मॉडल स्कूल के भवन में संचालित राजकीय पीजी कॉलेज के पीछे स्थित झाड़ियों में मंगलवार दोपहर को भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि वहा पर लगे एक ट्रांसफार्मर में शार्ट-सर्किट के कारण आग लगी। जगह खुली होने से आग बढ़ती गई। फायर ब्रिगेड की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

गांव भैरवी स्थित किसान मॉडल स्कूल के भवन की दीवार के साथ स्थित ट्रांसफार्मर में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक शार्ट-सर्किट हो गया। शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी के कारण वहां खड़ी झाड़ियों ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग काफी दूर तक क्षेत्र में फैल गई। वहां कार्यरत कर्मचारियों ने डायल 112 पर सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां व पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
कार्यालयों में कामकाज हुआ ठप
किसान मॉडल स्कूल के भवन में राजकीय पीजी कॉलेज के अलावा कई सरकारी विभागों का भी संचालन हो रहा है। ट्रांसफार्मर में शार्ट-सर्किट व आग के चलते परिसर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिसके चलते लगभग सभी कार्यालयों में कामकाज भी ठप हो गया। यहां तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों ने बताया कि गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। यदि आग कार्यालयों तक पहुंच जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें