फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: NH पर फ्रिज से भरे कंटनेर में लगी आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान, बाल-बाल बचा ड्राइवर

Thu, 28 Aug 2025 05:20 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी चरखी दादरी

सार

नेशनल हाईवे-152 डी पर फ्रिज से भरे एक कंटेनर में भीषण आग लग गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
फ्रिज से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी के समसपुर गांव के पास नेशनल हाईवे-152 डी पर फ्रिज से भरे एक कंटेनर में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कंटेनर में रखे अधिकांश फ्रिज जलकर नष्ट हो चुके थे।
विज्ञापन


दमकल विभाग के फायरमैन हरीश ने बताया कि आग सबसे पहले कंटेनर के पिछले हिस्से में लगी और धीरे-धीरे फैलकर ड्राइवर के कैबिन तक पहुंच गई। उस समय कंटेनर में चालक सहित दो अन्य व्यक्ति मौजूद थे, जो समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। कंटेनर महाराष्ट्र के पुणे से पंजाब के लुधियाना जा रहा था।

आग लगने की सूचना मिलते ही दादरी दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। एक दमकल गाड़ी के अपर्याप्त होने पर दूसरी गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। फायरमैन हरीश के अनुसार, तीन घंटे की कठिन मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। फायरमैन हरीश ने बताया कि कंटेनर के चालक ने आग बुझाने और सामान उतारने में सहयोग करने के बजाय दमकल कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें