फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पति, ससुर और दो देवरों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

Wed, 05 Feb 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति, ससुर और दो देवरों पर मारपीट, धमकी देने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला मनीषा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दस साल पहले उसकी शादी रोहतक जिले के गांव रुड़की निवासी राजकुमार से हुई थी। इस दौरान उसके पिता ने शादी में काफी दहेज दिया था। लेकिन आरोपी शादी के कुछ दिन बाद ही उससे बुरा बर्ताव करने लगे। शादी से उसे तीन बच्चे हैं।
महिला दो साल से अपने मायके में रह रही है और उसका ससुर भूप सिंह उसके पति को उसे मायके से लाने के लिए मना कर रहा है। वहीं, उसके देवर भी खाने की थाली फेंक देते हैं और गाली-गलौच करते हैं। महिला ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें