फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कार ने बाइक को मारी टक्कर फैक्टरी कर्मचारी का पैर टूटा

Wed, 04 Nov 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। भांडवा रोड पर तेज रफ्तार सफेद कार ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर बैठे फैक्टरी कर्मचारी का दायां पैर टूट गया। घायल को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नवीन निवासी गांव फरमाणा खास, जिला रोहतक ने बताया कि वह गांव कारी मोद स्थित अपने दोस्त प्रवीण की फैक्टरी का काम देखता है। एक नवंबर को वह फैक्टरी में मौजूद था। इसी दौरान लेबर के एक पारिवारिक सदस्य ने बाढड़ा जाने के लिए कहा।
इस पर वह मोटरसाइकिल पर पुरुषोत्तम निवासी जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) को साथ लेकर रवाना हो गया। नवीन के अनुसार बाढड़ा से पहले उसने पेशाब करने के लिए मोटरसाइकिल सड़क से नीचे अपनी तरफ खड़ी कर दी। वह नीचे उतर गया, जबकि पुरुषोत्तम मोटरसाइकिल पर बैठा था।
विज्ञापन

इसी दौरान बाढड़ा की तरफ से आई तेज रफ्तार सफेद कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में पुरुषोत्तम के दाएं पैर में गंभीर चोट आई। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें