चरखी दादरी। मेजबान चौक के समीप सांड की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। सिटी थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर पीजीआई में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार वार्ड-18 निवासी विशाल रविवार शाम किसी काम से बाइक पर सवार होकर मेजबान चौक से गुजर रहा था। इस दौरान वहां लड़ रहे दो सांडों ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। उपचार के दौरान सोमवार रात विशाल की मौत हो गई। मंगलवार सुबह सिटी थाना पुलिस टीम पीजीआई पहुंची और मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। विशाल के पिता बलबीर नेहरा रिटायर्ड प्राचार्य हैं और विशाल का बड़ा भाई आस्ट्रेलिया में रहता है।