फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: 98 नए केस मिले, अब 125 मरीज उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अगस्त माह में सोमवार को एक दिन में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। सोमवार को 98 रिपोर्ट की पॉजिटिव आई हैं जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7906 पहुंच गई है। सोमवार को दो मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए हैं और अब जिले में 125 केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन

जिला कोविड नोडल अधिकारी डॉ. संदीप भारद्वाज ने बताया कि अब तक जिले से कोरोना जांच के लिए 382821 सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 505 की रिपोर्ट लंबित हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कोरोना के कुल 7906 केस मिले हैं जिनमें से 7635 स्वस्थ हुए हैं जबकि 146 की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 303 सैंपल लिए गए। नोडल अधिकारी ने बताया कि सोमवार को जो लोग संक्रमित मिले हैं उनकी हिस्ट्री पता की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके संपर्क में आने वाले लोगों के मंगलवार से सैंपल लेने शुरू किए जाएंगे।
अगस्त में मिल चुके 415 केस
एक से 22 अगस्त तक जिले में 415 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 249 ने ही कोरोना को हराया है। ऐसे में रिकवरी रेट के मुकाबले संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है। अब स्वास्थ्य विभाग सैंपलिंग तेज करेगा जिसके चलते कोरोना के मामले बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें