फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दूसरे दिन 95.03 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने दी सीईटी, 422 रहे गैरहाजिर

Mon, 28 Jul 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
एपीजे महिला कॉलेज के बाहर लंबी कतार में खड़े परीक्षार्थी अपनी पाली का इंतजार करतें हुए परीक्षार
विज्ञापन
फोटो 26 से 30
विज्ञापन

- जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को पहुंचने थे 8504 परीक्षार्थी, पहली पाली में 227 तो दूसरी में 195 रहे गैरहाजिर
सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़े रहे सुरक्षा प्रबंध, चार जगह जांच के बाद अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश



संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। दादरी जिले में दो दिवसीय सामान्य पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दूसरे दिन 95.03 परीक्षार्थी परीक्षा देेने पहुंचे जबकि 422 गैरहाजिर रहे। वहीं, दोनों दिनों की बात करें तो 17,008 परीक्षार्थियों में से 855 ने परीक्षा से दूरी बनाई जबकि 16,153 शामिल हुए।
दूसरे दिन 17 परीक्षा केंद्रों पर 8504 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इनमें से 8,082 ही परीक्षा देने पहुंचे। दोनों शिफ्टों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर 95 प्रतिशत से अधिक रही। सुबह की शिफ्ट की बात करें तो 4252 परीक्षार्थियों में से 4025 पहुंचे जबकि 227 गैरहाजिर रहे। इसी प्रकार, शाम की शिफ्ट में भी 4252 अभ्यर्थियों का पेपर था। इनमें से 4057 परीक्षा देने पहुंचे जबकि 195 गैरहाजिर रहे। पहली शिफ्ट में उपस्थिति दर 94.66 प्रतिशत तो दूसरे शिफ्ट में 95.41 प्रतिशत रही। वहीं, परीक्षा के दोनों दिनों की दोनों पालियों में नकल, अनुचित संसाधन प्रयोग करने और बाहरी हस्तक्षेप का मामला सामने नहीं आया। दरअसल, महेंद्रगढ़ व नारनौल जिले के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र दादरी में और दादरी के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र महेंद्रगढ़ व नारनौल में आए। महेंद्रगढ़ जिले के अभ्यर्थियों के लिए जिले में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए। दोनों दिन 17,008 परीक्षार्थियों को पेपर देने आना था। इनमें से 95 प्रतिशत परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन


- ड्यूटी मजिस्ट्रेट समेत टीमें रहीं मुस्तैद

शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 6 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। इनके अलावा, विशेष टीमों का गठन भी किया गया। ताकि, बाहरी हस्तक्षेप, अनुचित संसाधन के प्रयोग व अन्य प्रकार से नकल पर अंकुश लगाया जा सके। वहीं, प्रशासनिक टीमें शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने में सफल रहीं।
विज्ञापन


- दूसरे दिन 17 परीक्षा केंद्रों पर यह रही स्थिति
शिफ्ट-1
परीक्षा केंद्र का नाम - परीक्षा देने पहुंचे - गैरहाजिर रहे
एपीजे महिला कॉलेज - 294 - 28
आर्यन स्कूल - 264 - 15
बेस मॉडल स्कूल-1 - 208 - 7
बेस मॉडल स्कूल-2 - 250 - 8
डीआरके स्कूल - 208 - 7
गीतांजलि स्कूल -265 - 14
ग्रीन मिडोज स्कूल-1 - 180 - 13
ग्रीन मिडोज स्कूल-2 - 178 - 15
जनता कॉलेज-1 - 219 - 17
जनता कॉलेज-2 - 219 - 17
केएन स्कूल - 248 - 10
पीएमश्री राजकीय स्कूल-1 -204 - 11
पीएमश्री राजकीय स्कूल-2 - 168 - 4
आरईडी स्कूल - 280 - 21
एससीआर स्कूल - 271 - 08
वैश्य स्कूल-1 - 305 - 17
वैश्य स्कूल-2 - 264 - 15

शिफ्ट-2
परीक्षा केंद्र का नाम - परीक्षा देने पहुंचे - गैरहाजिर रहे

एपीजे महिला कॉलेज - 311 - 11

आर्यन स्कूल - 268 - 11

बेस मॉडल स्कूल-1 - 204 - 11

बेस मॉडल स्कूल-2 - 242 - 16

डीआरके स्कूल - 201 - 14

गीतांजलि स्कूल - 264 - 15

ग्रीन मिडोज स्कूल-1 - 185 - 8

ग्रीन मिडोज स्कूल-2 - 182 - 11

जनता कॉलेज-1 - 223 - 13

जनता कॉलेज-2 - 227 - 9

केएन स्कूल - 245 - 13

पीएमश्री राजकीय स्कूल-1 -208 - 7
पीएमश्री राजकीय स्कूल-2 - 166 - 6

आरईडी स्कूल - 288 - 13

एससीआर स्कूल - 271 - 08

वैश्य स्कूल-1 - 310 - 12

वैश्य स्कूल-2 - 262 - 17

- दूसरे दिन 6 अभ्यर्थी किए डिटेन
दादरी जिले के परीक्षा केंद्रों पर दूसरे दिन भी 6 अभ्यर्थी डिटेन किए गए। इसका कारण जुड़वां होने के चलते पोर्टल का दूसरे का डाटा उठाना रहा। हालांकि, पुलिस ने डिटेन किए गए अभ्यर्थियों के दस्तावेज और रिकॉर्ड की जांच के बाद जाने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें