फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 96 प्रतिशत लाइसेंसी हथियार थानों में हुए जमा

Fri, 13 Sep 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला विशेष:
विज्ञापन




जिले में हैं 1587 सशस्त्र लाइसेंसधारक, 1527 ने पांच थानों में जमा करवाए अपने हथियार
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने 96 फीसदी लाइसेंसी हथियार थानों में जमा करवा लिए हैं। वहीं, कुछ सशस्त्रधारकों ने अपनी मजबूरी का हवाला देते हुए हथियार पास रखने की अनुमति मांगी है। प्रशासनिक कमेटी इस पर आगामी फैसला लेगी।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंस धारकों को अपने हथियार नजदीकी पुलिस थाने में जमा करवाने हैं। 12 सितंबर तक की स्थिति देखें तो 1587 शस्त्रधारकों में से 1527 ने अपना हथियार जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी की है।
विज्ञापन

यह प्रक्रिया पूरी न करना लाइसेंसी शस्त्रधारकों को भारी पड़ सकता है। प्रशासन हिदायत के बाद नोटिस को हल्के में लेने वाले लाइसेंसी शस्त्रधारकों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवा सकता है। इसके अलावा दो नोटिस के बाद लाइसेंस रद्द कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। एसपी पूजा वशिष्ठ ने बाकी बचे शस्त्रधारकों से असलहा जल्द से जल्द नजदीकी थाने में जमा करवाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि अगर आचार संहिता के बाद कोई लाइसेंसी हथियार अपने पास रखता है तो प्रशासन की ओर से उसका लाइसेंस रद्द कर उसे अवैध घोषित किया जा सकता है। चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और भय मुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से लाइसेंसधारक को अपना हथियार बिना किसी देरी के अपने नजदीकी थाने व गन हाउस में जमा कराने चाहिए।
एसपी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति गन हाउस में भी अपने हथियार जमा करवा सकता है, लेकिन हथियार जमा करवाने की रसीद को संबंधित थाने में दिखाना अनिवार्य है।







बाढड़ा थाने में जमा हुए सबसे अधिक हथियार

दादरी सदर थाने में अब तक 97.12 प्रतिशत हथियार जमा हुए हैं। इसी प्रकार, शहर थाने में 85.58 प्रतिशत, बौंदकलां थाने में 98.84 प्रतिशत, बाढड़ा थाने में 99.20 प्रतिशत और झोझूकलां थाने में 97.46 प्रतिशत हथियार जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन







- थानावार ये है लाइसेंसी हथियारों की स्थिति

थाना- लाइसेंसी हथियार- जमा- बाकी

सदर- 487-473-15
शहर-215-184-31
बौंदकलां- 318-314-04
बाढड़ा-252-250-02
झोझूकलां-315-307-08



वर्सन:
जिले में 1587 शस्त्र लाइसेंस हैं। इनमें से 1527 ने अपने हथियार जमा करवा दिए हैं। अपील है कि लाइसेंसधारक जिन लोगों ने अब तक शस्त्र जमा नहीं करवाए हैं वे जल्द इस प्रक्रिया को पूरी कर लें।
-पूजा वशिष्ठ, एसपी, चरखी

फोटो 20
चरखी दादरी शहर थाना, जहां सबसे कम लाइसेंसी हथियार जमा हुए हैं। संवाद
फोटो 21
एसपी पूजा वशिष्ठ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें