फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिले में 9,310 विद्यार्थी उठा रहे बस से निशुल्क सफर का लाभ

Mon, 23 Jun 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 दादरी बस स्टैंड परिसर में बूथों पर खड़ी बसें।
विज्ञापन
चरखी दादरी। परिवहन विभाग की निशुल्क यात्रा सेवा विद्यार्थियों को खूब रास आ रही है। मौजूदा समय की बात करें तो करीब 9310 विद्यार्थी सेवा का लाभ उठाकर रोडवेज बसों में घर से शिक्षण संस्थान और फिर संस्थान से घर तक की डगर तय कर रहे हैं। इस सत्र में यह संख्या 10 हजार पार पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्कूल व कॉलेज तक पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग ने निशुल्क पास जारी किए हुए हैं। योजना के तहत 150 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले 9310 ग्रामीण विद्यार्थी प्रतिदिन रोडवेज बसों का लाभ उठा रहे हैं।
परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निशुल्क बस सेवा का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला हो। दरअसल, जिले से 150 किलोमीटर के दायरे में स्कूल व कॉलेज में पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों का आर्थिक बोझ कम करने के लिए परिवहन विभाग निशुल्क बस पास जारी कर रहा है। परिवहन विभाग की रोडवेज बसों में फिलहाल 6310 छात्राएं व 3000 छात्र योजना का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की बसें प्रतिदिन इन विद्यार्थियों को अपने रूटों के अनुसार सुबह शहर तक पहुंचाने का काम रहीं हैं जबकि छुट्टी के बाद विद्यार्थी अपने रूट की बस में बैठकर घर तक की दूरी तय करते हैं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बस पास जारी करवाने के लिए विद्यार्थी को पढ़ने वाले संबंधित स्कूल या कॉलेज से अपने दस्तावेज कार्यालय में जमा करवाने के बाद ही बस सेवा का पास जारी किया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को निशुल्क बस सेवा का लाभ मिलने से अभिभावकों का कुछ हद तक आर्थिक बोझ कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें