फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मंडियों से 90 हजार क्विंटल सरसों और 95 हजार क्विंटल गेहूं की उठान बाकी

विज्ञापन
दादरी मंडी परिसर में खरीदी गई सरसों की उठान करते श्रमिक। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के तीन केंद्रों पर सरसों और छह केंद्रों पर गेहूं की आवक, खरीद और उठान प्रक्रिया जारी है। अब तक मंडियों में करीब 5.82 लाख क्विंटल सरसों और 3.40 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। दूसरी ओर एजेंसी ने 3.78 लाख क्विंटल सरसों और 2.03 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की है। फिलहाल 90 हजार क्विंटल सरसों और 95 हजार क्विंटल गेहूं की उठान बाकी है।
विज्ञापन

दादरी जिले की अगर बात करे तो इस बार दादरी और बाढड़ा मंडी के अलावा झोझूकलां में सरसों की खरीद की जा रही है। तीनों खरीद केंद्रों पर आवक निरंतर बढ़ रही है। वहीं, आवक के मुकाबले खरीद और खरीद के मुकाबले उठान की गति धीमी है। यही कारण है कि अभी भी करीब 90 हजार क्विंटल खरीद केंद्रों पर पड़ी है और मंडी में उपज उतारने वाले किसानों को भुगतान का इंतजार है।
वहीं गेहूं की आवक के मुकाबले खरीद धीमी है और इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंडियों में पहुंचे 1.97 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद बाकी है। एजेंसी को गेहूं खरीद की गति बढ़ाने के साथ उठान की तरफ ध्यान देने की जरूरत है, ताकि किसानों के खातों में समय रहते भुगतान हो सके। अब तक 54,825 क्विंटल गेहूं की एवज में एजेंसी ने 872 किसानों के खातों में 13.74 करोड़ का भुगतान किया है।
विज्ञापन




24,000 किसान सरसों तो साढ़े पांच हजार बेच चुके गेहूं
जिले के तीन केंद्रों पर सरसों के अब तक करीब 24 हजार गेटपास कटे हैं। दादरी मंडी में करीब 16 हजार, बाढड़ा मंडी में 5200 और झोझूकलां खरीद केंद्र पर 3800 गेटपास कटे हैं। वहीं गेहूं के साढ़े 5 हजार गेटपास कटे हैं। दादरी मंडी में करीब 3,000 गेटपास कटे हैं और बाकी पांच केंद्रों पर करीब ढाई हजार किसानों ने गेहूं बेचने के लिए गेटपास कटवाए हैं।
विज्ञापन



-
जिले में सरसों की खरीद और उठान की प्रक्रिया जारी है। खरीद के साथ उठान में तेजी लाई जा रही है, ताकि किसानों के खातों में समय से भुगतान हो सके।
- सतीश कुमार, मैनेजर, हैफेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें