फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, तीन घायल, 9 पर केस

Fri, 20 Dec 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झोझूकलां। गांव नौरंगाबास जाटान में विवादित जमीन पर निर्माण कार्य के लिए दो पक्ष भिड़ गए और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसमें एक पक्ष से तीन व्यक्ति घायल हो गए और झोझूकलां थाना पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर दूसरे पक्ष के 9 लोगों पर केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में प्रदीप सिंह ने बताया कि वह खेती करता है। शादीशुदा है। 23 नवंबर को शाम करीब 6 बजे वह घर पर था। उसी दौरान उसके पास गांव निवासी नवीन का फोन आया और उसने कहा कि विपक्षी ट्रैक्टर में डस्ट लेकर आए हुए हैं और तू भी अपनी खरीदी हुई जमीन पर आ जा। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसकी मां ओमादेवी व चाचा रणधीर मौजूद थे। तभी दूसरे पक्ष के लोग उनकी खरीदी हुई जमीन पर निर्माण कार्य करने लगे। जब उसने विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप ने बताया कि उसी दौरान बचाव करने आए साझेदार राजेश, मां व बनिता छुड़ाने लगे तो आरोपियों ने उन पर हमला दिया। इसमें वह, राजेश और बनिता घायल हो गए। बाद में उन्होंने डायल 112 को फोन किया तो आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए। बाद में उन्होंने अपना उपचार कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें