फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकेबंदी कर 851 वाहनों को जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी बलवान सिंह राणा के निर्देश पर शुक्रवार रात को जिला में नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित ने बताया कि विभिन्न स्थानों को चिन्हित करके 38 स्थानों पर नाकेबंदी की गई। 43 पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की गई। 851 वाहनों की जांच की गई। यातायात के नियमों का पालन न करने वाले 36 वाहनों के चालान किए गए।
नाइट डोमिनेशन के दौरान होटल, धर्मशाला, ढाबा व अन्य ठहरने वाले 239 स्थानों की जांच की गई। 62 लोगों के पर्चे अजनबी काटे गये। बाजार व सुनसान जगह चिहिन्त करके पैदल गश्त की गई। महिला पुलिस भी गश्त व नाकाबंदी के दौरान तैनात रही।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जुआ अधिनियम के तहत चार अभियोग दर्ज किए गए। थाना झोझूकलां क्षेत्र से आरोपी विनोद को सट्टा खाइवाली करते हुए काबू किया तथा उसके कब्जे से 1200 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

इसी प्रकार गांव कपूरी से भी सट्टा खाइवाली करते हुए व्यक्ति को काबू किया गया तथा उसके कब्जे से 1020 रुपये बरामद किए। थाना शहर दादरी क्षेत्र गोशाला चौक के नजदीक सट्टा खेलते आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से 1120 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें