फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृश्यता दिवस पर 845 पुलिसकर्मियों ने निकाला पैदल मार्च, शराब तस्कर और सट्टा खाइवाल दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने शनिवार को दृश्यता दिवस मनाते हुए विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में करीब 845 पुलिस कर्मचारियों ने पैदल मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लोगों की सुरक्षा व त्योहारों के सीजन के चलते इस अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान के दौरान वाहनों की चेकिंग भी की गई और 58 वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस टीमों ने बिना मास्क पहने सड़कों पर घूम रहे 91 लोगों के चालान भी किए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जिस तरह महीने में एक या दो बार रात्रि गश्त अभियान चलाया जाता है, उसी तरह अब पुलिस दृश्यता दिवस के तहत अभियान चलाएगी। इसके तहत सभी पुलिस कर्मचारी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रूट पेट्रोलिंग और शहर में पैदल मार्च करने के साथ लोगों को जागरूक भी करेंगे।
दो सट्टा खाइवाल दबोचे
पुलिस ने दृश्यता दिवस को पूरे शहर में पैदल गश्त भी की। सिटी थाना पुलिस ने शहर के पुराने गोशाला चौक के समीप गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर दो सट्टा खाइवालों को गिरफ्तार किया। आरोपी जतिन से 1330 रुपये जबकि गौरव से 1150 रुपये और नंबर लिखीं पर्चियां बरामद हुईं।
विज्ञापन

अवैध शराब सहित आरोपी काबू
बौंद थाना के हवलदार विनोद कुमार ने भी गुप्त सूचना के आधार पर गांव सांवड़ में छापा मारकर सन्नी नामक आरोपी को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 32 बोतल देसी शराब बरामद हुई और उसके खिलाफ बौंदकलां थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें