फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सात साल में दादरी डिपो के प्रशिक्षण केंद्र से 8400 ‘हैवी ड्राइवर’ तैयार

Sun, 23 Jul 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
राज्य परिवहन डिपो चरखी दादरी के प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण लेते युवा।
विज्ञापन
चरखी दादरी। राज्य परिवहन चरखी दादरी डिपो का चालक प्रशिक्षण केंद्र पिछले सात साल में प्रदेश को 8400 हैवी ड्राइवर दे चुका है। डिपो का चालक प्रशिक्षण केंद्र प्रदेश के लिए हर साल 1200 हैवी ड्राइवर तैयार कर रहा है। इस समय केंद्र पर 160 युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। हर वर्ष केंद्र की ओर से 35 बैच में शामिल 1200 युवाओं को 35 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके जरिये युवाओं को बस संचालन के साथ यातायात नियमों के बारे में भी बताया जाता है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2013 में दादरी डिपो में चालक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई थी। हैवी वाहन चालक का लाइसेंस बनवाने के लिए केंद्र की ओर से 35 दिन का प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र दिया जाता है। इसके बाद युवा उस प्रमाणपत्र के माध्यम से हैवी लाइसेंस बनवाकर वाहन चालक के रूप में अपना कॅरिअर बना सकता है। हालांकि प्रशिक्षण के लिए केंद्र में 10 बसों की आवश्यकता है लेकिन इस समय महज 4 ही बसें उपलब्ध होने के कारण यहां तैनात स्टाफ के साथ युवाओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बसों की कमी के चलते युवाओं को प्रशिक्षण के लिए भी 11 माह तक का लंबा इंतजार करना पड़ता है। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है।
वहीं अधिकारियों का दावा है कि डिपो को नई बसें मिलने के बाद प्रशिक्षण केंद्र पर भी बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। युवाओं को प्रशिक्षण के लिए प्रयोग की जाने वाले राज्य परिवहन की बसों में डबल स्टेयरिंग, डबल क्लच-ब्रेक के साथ-साथ इनमें कई बदलाव किए जाते हैं। इस समय केंद्र की चार बसों में अनुभवी चालक युवाओं को प्रतिदिन छह किलोमीटर बस चलाने के साथ-साथ इंजन की कार्यप्रणाली, यातायात नियमों, सड़क संकेतकों के बारे में जानकारी दी जाती है। प्रतिदिन प्रशिक्षण से पूर्व एवं प्रशिक्षण के बाद दो बार हाजिरी ली जाती है। संवाद
विज्ञापन

- सात साल में 30 महिलाओं ने भी थाम स्टेयरिंग
पिछले सात साल में दादरी डिपो के प्रशिक्षण केंद्र द्वारा जिले की सात महिलाओं को भी प्रशिक्षण देकर हैवी ड्राइवर बनाया है। इनमें से तीन युवतियां दिल्ली डीटीसी की बसों में अपनी सेवाएं दे रही हैं। दादरी ने प्रदेश में सबसे पहले महिलाओं को हैवी लाइसेंस का प्रशिक्षण देना शुरू किया था और इसके चलते ये प्रदेशभर में सुर्खियों में रहा था। सात साल में 30 महिलाएं रोडवेज बसों का स्टेयरिंग थाम चुकी हैं और मौजूदा बैच में दो महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं।

- प्रशिक्षण के लिए आवेदन की ये हैं शर्तें
- आवेदक की उम्र 20 वर्ष होनी चाहिए।
- हरियाणा का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- एक वर्ष पुराना लाइट लाइसेंस होना चाहिए।
- शिक्षा की कोई अनिवार्यता नहीं है, प्रदेश सरकार ने हाल ही में इसे समाप्त किया है।
- आवेदक के किसी भी दस्तावेज में कोई खामी न हो।
- किसी भी कार्यदिवस में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार होंगे।
केंद्र में इस समय 160 युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। एक बैच में 35 दिन का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को यातायात नियमों, वाहन के रखरखाव, इंजन की कार्यप्रणाली, सड़क संकेतक के बारे में अनुभवी चालकों द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन

-विजयपाल, चालक प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी, चरखी दादरी डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें