खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से जिले के अलग-अलग खंडों में लगाए जा रहे शिविर, 7 फरवरी तक लाभ उठा सकती हैं पात्र महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत जिले में अब तक 824 पात्र परिवारों का पंजीकरण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों पर योजना के अंर्तगत आगामी 7 फरवरी तक पंजीकरण के लिए विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, वीरवार को 220 पात्र महिलाओं के टीमों की ओर से पंजीकरण किए गए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों पर हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत पात्र परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये प्रति गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाने के लिए विशेष पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अब तक जिले के विभिन्न गांवों और शहरों में लगाए गए शिविरों में कुल 824 पात्र परिवारों की महिलाओं का पंजीकरण किया जा चुका है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार एक फरवरी को मकड़ाना, साहुवास, चिड़िया, मकड़ानी, घसोला, अख्तयारपुरा, तिवाला, मैहड़ा, कोहलावास, मिसरी, फतेहगढ़, मानकावास, सरूपगढ़, सांतौर, भागेश्वरी, अचीना, ऊण, हड़ौदा कलां, हड़ौदी खुर्द, बिलावल, बडराई, जेवली, जयश्री, डोहकी, झोझूखुर्द, दादरी शहर के वार्ड नंबर-13, चंपापुरी, वार्ड नंबर-17 के अलावा गांव गुडाना, फतेहगढ़, खातीवास और शीशवाला में विशेष शिविर आयोजित कर पात्र परिवारों की महिलाओं का योजना के तहत पंजीकरण किया जाएगा।
फोटो 09
रसोई गैस सिलिंडर। संवाद