फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पांच घंटे लगी रही बारिश की झड़ी 5 डिग्री तापमान गिरने से ठंड बढ़ी

Sun, 12 Jan 2025 07:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बारिश के चलते दादरी शहर की पुरानी अनाज मंडी में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में शनिवार को बारिश की झड़ी लगी रही। करीब पांच घंटे के अंदर 8 एमएम बारिश हुई और अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली और इसके चलते दिनभर ठंड का प्रकोप बना रहा। दादरी के अलावा बाढड़ा, झोझूकलां और बौंदकलां में भी बारिश दर्ज की गई।
बारिश के चलते शनिवार को अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार की बात करें तो अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम में आए परिवर्तन के चलते हुई बारिश से जिले का अधिकतम तापमान पांच डिग्री लुढ़क गया जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह के मुकाबले शाम को हवा की गति 4 किलोमीटर प्रतिघंटा कम हुई। वहीं, मौसम विशेषज्ञों की मानें तो रविवार को भी जिले में बादल छाए रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान बढ़ रहा था। शनिवार को हुई बारिश के बाद इसमें गिरावट आई है। बारिश से रबी की सभी प्रकार की फसल में फायदा पहुंचा है। हालांकि, फसल की जरूरत के अनुसार बारिश नहीं हुई है फिर भी इससे कुछ तो राहत मिली है। बूंदाबांदी से छोटे-मोटे रोग भी खत्म होंगे। सब्जी की खेती को भी बारिश से लाभ पहुंचा है। वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो इस समय बुजुर्गाें और बच्चों के साथ सांस के रोगियों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें