फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी के आदेशों पर प्रदूषण फैलाने वाले आठ क्रशर बंद

विज्ञापन
8 crusher off polluting at the behest of NGT - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों पर कलियाणा क्रेशर जोन में जिला प्रशासन ने आठ क्रेशर बंद करवाए हैं। प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड के नॉर्म्स पूरा न करने वाले क्रेशरों पर यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से पहले क्रेशर संचालकों को नोटिस भी भेजे गए थे लेकिन इसके बावजूद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो ऐसे और भी क्रेशर हैं जिन पर इस तरह की कार्रवाई की जानी है। इनकी सूची जिला प्रशासन तैयार कर चुका है। वहीं, एसडीएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एवं हरियाणा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन के आदेशानुसार आज गांव कलियाणा और आसपास के क्रेशर जोन में प्रदूषण नियंत्रण के नॉर्म्स पूरे न करने वाले क्रेशरों को बंद करने की व्यापक स्तर पर मुहिम चलाई। दादरी एसडीएम संदीप अग्रवाल और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश यादव ने झोझू थाना प्रभारी और पुलिस टीम को साथ लेकर गांव कलियाणा से इस अभियान की शुरूआत की। जिला प्रशासन को पूरे दल-बल के साथ देखकर क्रेशर संचालकों में हड़कंप मच गया।
एसडीएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि एनजीटी और स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड इस क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के नियम पूरे न करने वाले क्रेशरों को सूचीबद्घ कर चुके हैं। जो क्रेशर इन नियमों पर खरे नहीं उतरे, उनको नोटिस जारी किए थे लेकिन नियम पूरे करने की बजाय ये क्रेशर पहले की तरह चलते रह् हैं। यह मामला संज्ञान में आने पर एनजीटी व राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषण को कम करने के उपाय नहीं करने वाले क्रशरों के खिलाफ जिला प्रशासन की मदद से कड़ा अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

एनजीटी की टीमें कर चुकीं क्रेशर जोन का सर्वे
अभियान के दौरान गांव कलियाणा में आठ क्रेशरों को बंद किया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एनजीटी अपनी अलग-अलग टीमें बनाकर दादरी क्रेशर जोन में सर्वे कर चुके हैं। सर्वे के उपरांत जिन क्रेशरों में प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित कमियां व्याप्त थीं उन्हें वीरवार को बंद करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें