फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राजकीय आईटीआई में 65 से 77 फीसदी सीटें भरीं

Tue, 20 Aug 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑन द स्पॉट प्रक्रिया के तहत एक सप्ताह से जारी है दाखिला प्रक्रिया, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में हुए सबसे अधिक दाखिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 65 से 77 फीसदी सीटें भर चुकी हैं। रिक्त सीटों पर 23 अगस्त तक दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। दो संस्थानों में 11 ट्रेड की सीटें पूरी हो चुकी हैं। सबसे अधिक दाखिले रावलधी आईटीआई में हुए हैं।

नोडल आईटीआई रावलधी इंचार्ज श्रीनिवास ने बताया कि संस्थान में 19 ट्रेड हैं। इनमें 584 सीटें हैं। चार मेरिट सूची लगने के बाद संस्थान की 40 फीसदी सीटें रिक्त थीं। अब 13 अगस्त से ऑन द स्पॉट प्रक्रिया के तहत संस्थान की लगभग 77 प्रतिशत यानी 448 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, संस्थान के 11 ट्रेडों में सभी सीटें भर चुकी हैं। अब संस्थान की केवल 23.2 प्रतिशत सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर कादमा की राजकीय आईटीआई में 35 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। इंचार्ज सोमबीर सिंह ने बताया कि संस्थान में दस ट्रेड हैं। इनमें कुल 220 सीटें हैं। अब तक संस्थान की 65 प्रतिशत सीटें भरी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं को दाखिला लेना है, वे 23 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद दाखिला प्रक्रिया बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी सभी संस्थानों में मौके पर ही दाखिला दिया जा रहा है। इसके लिए वे त्योहार होने के बाद भी दाखिला प्रक्रिया सुचारु रूप से चलाने के लिए संस्थानों में प्रक्रिया जारी रख रहे हैं। अभी दाखिला लेने के इच्छुक पात्रों के लिए मात्र चार दिन शेष हैं। दोनों संस्थानों में सोमवार को दाखिला प्रक्रिया जारी रही। लेकिन, कोई आवेदक दाखिला लेने नहीं पहुंचा।



जानिए...किस संस्थान में क्या है सीटों की स्थिति



1- रावलधी आईटीआई

ट्रेड का नाम - कुल सीटें - रिक्त सीटें

कोपा ( एससीवीटी) - 24 - 0

कोपा - 48 - 0

ड्रेस मेकिंग - 20 - 0

ड्रेस मेकिंग ( एससीवीटी) - 20 - 0

इलेक्ट्रीशियन - 40 - 0

फिटर - 40 - 0

टर्नर - 40 - 8

वेल्डर - 40 - 18

कारपेंटर - 48 - 47

प्लंबर - 48 - 8

ड्राफ्टमैन सिविल - 24 - 12

मैकेनिक डीजल - 24 - 0

पेंटर सामान्य - 20 - 19

मोटर मैकेनिकल व्हीकल - 24 - 0

मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स - 24 - 0

मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व एसी - 24 - 0

मैकेनिक डीजल ड्यूल मोड - 24 - 0

मोटर मैकेनिकल व्हीकल ड्यूल मोड - 24 - 0

स्टेनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट अंग्रेजी - 24 - 7

स्टेनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट हिंदी ( एससीवीटी) - 24 - 20

कुल - 584 - 136



2- कादमा आईटीआई

ट्रेड का नाम - कुल सीटें - रिक्त सीटें
कोपा ( एससीवीटी) - 24 -6

कोपा - 24 - 3

सेविंग टेक्नोलॉजी - 20 -17

इलेक्ट्रीशियन ( एससीवीटी) - 20 - 0

फिटर - 20 - 1

ड्राफ्टमैन सिविल - 24 - 18

वेल्डर - 40 - 13

फायर टेक्नोलॉजी ( एससीवीटी)- 20 - 0

सोलर टेक्नीशियन - 20 - 3

स्टेनोग्राफी इन हिंदी - 24 - 19

कुल - 220 - 77

फोटो -22

रावलधी आईटीआई, जहां सबसे कम सीटें हैं खाली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें