फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सेना के सम्मान में शिविर में 75 युवाओं ने किया महादान

Mon, 13 Jul 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। एक कदम सेना के नाम अभियान के अंतर्गत भारतीय सेना के लिए भारतीय सेना की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 133 लोगों ने पंजीकरण कराया जिनमें से 75 युवाओं ने रक्तदान कर देश के जवानों के प्रति अपनी कृतज्ञता एवं समर्पण की भावना व्यक्त की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ शिविर संयोजक मेजर (सेवानिवृत्त) डॉ. योगेंद्र देशवाल व हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला सचिव अमित जाखड़, सूबेदार सुधांशु कुमार, ग्रामीण विकास मंडल निहालगढ़ के सचिव मास्टर सुनील कुमार, वंचित जन जागृति ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष बिशन सिंह आर्य तथा हवलदार तेलंग एसएस ने मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
इससे पूर्व मेजर डॉ. योगेंद्र देशवाल एवं उनकी टीम ने भारतीय सेना की मेडिकल टीम का पुष्प मालाओं व तिरंगा पट्टी पहना कर स्वागत किया। रक्त संग्रह का कार्य आर्म्ड फोर्सेज ट्रांसफ्यूजन सेंटर, दिल्ली कैंट-10 की टीम ने किया। इस दौरान मेजर (सेवानिवृत्त) डॉ. योगेंद्र देशवाल ने कहा कि हरियाणा देश को सर्वाधिक सैनिक देने वाले राज्यों में अग्रणी है और सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए रक्त उपलब्ध कराना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।
विज्ञापन

दिल्ली कैंट डॉक्टर की टीम में हवलदार स्वामी अय्यप्पा, हवलदार पंचम यादव, नायक मोहम्मद आमिर, नायक अश्वनी सिंह, सिपाही थान सिंह जीना, नायक आरपी यादव सिपाही, सिपाही अर्जुन, सिपाही कौशिक मुखर्जी, सिपाही निशांत पठानिया की टीम ने रक्तदान में अपना विशेष भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें