फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पहली मेरिट सूची में 6 महाविद्यालयों की 744 सीटें आवंटित

Fri, 27 Jun 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
प्रवेश शुल्क जमा करवाने के लिए झोझूकलां महिला कॉलेज में बनाया गया काउंटर।
विज्ञापन
चरखी दादरी/बाढड़ा/बौंदकलां/झोझूकलां। प्रदेश के सभी राजकीय और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से वीरवार को आवेदकों की मेरिट सूची जारी की गई है। इसमें जिले के आठ में से छह महाविद्यालयों की 744 सीटें आवंटित हुई हैं। अब शुक्रवार से शुल्क जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद ही विद्यार्थी दाखिला ले पाएंगे।
विज्ञापन

महाविद्यालयों में प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया 16 जून को पूरी हुई थी। अब निदेशालय ने वीरवार को मेरिट सूची जारी की है। शाम तक जिले के लिए आठ में से छह कॉलेजों की सूची ही पोर्टल अपलोड हुई जबकि दो की सूची जारी नहीं हो पाई। गांव मांढ़ी हरिया स्थित राजकीय कॉलेज में दो संकायों की 101 सीटें आवंटित हुईं हैं।
प्रोफेसर प्रवीण कुमार ने बताया कि संस्थान में 320 सीटों पर दाखिले होने हैं जबकि पहली सूची में बीए की 96 और बीकॉम की पांच सीटें ही आवंटित हो सकी हैं। राजकीय पीजी कॉलेज के अधिकारी मोहित कुमार ने बताया कि संस्थान में बीए और बीकॉम के लिए 320 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चलेगी। फिलहाल बीए में 108 और बीकॉम में 10 आवेदकों का चयन हुआ है।
विज्ञापन


झोझूकलां स्थित महिला महाविद्यालय में दाखिला नोडल अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि संस्थान में तीन संकायों की 720 सीटें हैं। इनमें से पहली सूची में 154 छात्राओं को सीटें आवंटित हुईं हैं। बीए में 122, बीकॉम में छह और बीएससी नॉन मेडिकल में 26 सीटों पर चयनित आवेदक दाखिला ले सकेंगे।
इसी तरह बाढड़ा महिला महाविद्यालय में भी 500 सीटों में से 187 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चलेगी। प्राचार्य ललित कुमार ने बताया कि संस्थान की बीए कक्षा में 155, बीएससी नॉन मेडिकल में 26 और बीकॉम में छह सीटों को पहली सूची में शामिल किया गया।

वहीं, शहर स्थित एपीजे कन्या महाविद्यालय में 560 सीटों में से 127 छात्राओं को दाखिले के लिए सीट आवंटित हुई। दाखिला अधिकारी सज्जन गुप्ता ने बताया कि बीए में 100, बीएससी नॉन मेडिकल में 19 और बीकॉम में आठ सीटें आवंटित हुईं हैं। कादमा स्थित राजकीय कॉलेज प्राचार्य नितेश कुमार ने बताया कि संस्थान में कुल 240 सीटें हैं और इनमें से 57 सीटें ही आवंटित हुईं हैं। पहली सूची में बीए की 55 और बीकॉम की दो सीटें आवंटित की गईं।
बौंदकलां स्थित राजकीय कॉलेज नोडल अधिकारी प्रो. आशीष कुमार ने बताया कि संस्थान में बीए और बीकॉम की 320 सीटों पर दाखिले होने हैं। इनमें से 136 सीटें बीए जबकि 13 सीटें बीकॉम की आवंटित हुईं हैं। वहीं, जनता कॉलेज से डॉ. नीरज गर्ग ने बताया कि कुल 1,200 सीटों में से बीए की 260, बीकॉम की 48, बीएससी एक्चुरियल साइंस की 13, बीएससी मेडिकल की 46, बीएससी नॉन मेडिकल की 67 सीटें आवंटित हुईं हैं।

- आज से फीस जमा करवा सकते हैं विद्यार्थी
कॉलेजों में फीस भरने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। इसके लिए हर कॉलेज में हेल्पडेस्क और फीस काउंटर बनाए गए हैं। आवेदक अपनी फीस कॉलेजों में जाकर या ऑनलाइन भी भर सकते हैं। नौ जुलाई से आवेदकों की काउंसलिंग होगी। इसमें आवेदकों के दस्तावेज जांच कर दाखिले किए जाएंगे। पहली सूची में शामिल विद्यार्थियों के शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 जून है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें