फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रोडवेज विभाग को 7 बसें और मिलने से आवंटित 30 बसों का कोटा पूरा

Fri, 10 Oct 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी नई बसें। संवाद
विज्ञापन
- पासिंग के बाद बसों की संख्या पहुंचेगी 123
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रोडवेज डिपो में सात और नई बसों के आने के साथ ही अब कुल बसों की संख्या बढ़कर 123 हो गई है। इन नई बसों की पासिंग व अन्य कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जल्द ही इन्हें यात्रियों की सेवा में उतारा जाएगा।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय की ओर से डिपो को कुल 30 बसें आवंटित की गई थीं, जिनमें से पहली खेप में 15 बसें एक माह पहले पहुंची थीं। अब दूसरी खेप की बची हुईं 15 बसों में से सात बसें बुधवार को डिपो में पहुंच चुकी हैं। शेष बसें भी जल्द पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नई बसों को लंबे रूटों पर चलाया जाएगा ताकि यात्रियों को सुविधाजनक सफर मिल सके। वहीं, इन रूटों से हटाई गई पुरानी बसों को लोकल और ग्रामीण रूटों पर लगाया जाएगा, जिससे गांवों तक भी बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके।
डिपो में पहले से 15 किलोमीटर स्कीम वाली बसें और 93 परिवहन विभाग की बसें संचालन में थीं। अब इन 15 नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को जहां अधिक विकल्प मिलेंगे, वहीं, रोडवेज विभाग के राजस्व में भी बढ़ोतरी की संभावना है।
ग्रामीण क्षेत्र से आ रही थी बसें उपलब्ध करवाने की मांग
लंबे समय से बसों की कमी के कारण यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने कई बार इस संबंध में रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर अतिरिक्त बसें उपलब्ध करवाने की मांग की थी। इन नई बसों के शामिल होने से न केवल ग्रामीण रूटों पर बस सेवाएं सुधरेंगी बल्कि यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में भी सहूलियत होगी। विभाग जल्द ही इन बसों को संचालन में लाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

वर्सन:
मुख्यालय की ओर से 30 बसें आवंटित की गई थी, जिनकी पहली खेप एक माह पहले 15 बसों के रूप में मिल चुकी है। वहीं, अब 15 बसें और पहुंच गई हैं। इन बसों के बेड़े में शामिल होने के बाद कुल बसों की संख्या 123 हो जाएगी।
-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक रोडवेज विभाग।
फोटो 14: रोडवेज वर्कशॉप में खड़ीं नई बसें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें