पेज 4 की प्रस्तावित लीड
फोटो 02
केएन स्कूल में आयोजित चयन प्रक्रिया में भाग लेती स्कूल की टीम। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
- केएन स्कूल में सोमवार को संपन्न हुई चयन प्रक्रिया, जिलास्तरीय कमेटी के सामने 8 टीमों ने दी प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी नई अनाज मंडी परिसर में 15 अगस्त को मनाए जाने वाले जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए केएन स्कूल में सोमवार को सांस्कृतिक टीमों का चयन किया गया। उपायुक्त की ओर से गठित कमेटी ने एसडीएम योगेश सैनी की अध्यक्षता में 7 टीमों का सांस्कृतिक प्रस्तुति देने के लिए चयन किया है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए चयन समिति ने टीमों का प्रदर्शन देखा। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुति किसी भी कार्यक्रम में जान फूंकने का कार्य करती है। इसमें विद्यार्थियों की भागीदारी अहम है। पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आठ टीमों ने भागीदारी की थी। इनमें से सात टीमों का चयन किया गया।
डीआईपीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए लगभग 50 मिनट का समय रखा गया है। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी दादरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं कन्या उच्च विद्यालय समसपुर, एसवीएम कादमा, विजन इंडिया स्कूल भागेश्वरी कैप्टन जिले सिहं स्कूल बरसाना, एमडी कान्वेंट स्कूल झोझू और आरईडी स्कूल चरखी की टीम को चुना गया है।
- अंतिम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में देंगी अब प्रस्तुति
चयनित सभी टीमें 13 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के अंतिम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेकर पूरी ड्रेस में प्रस्तुति देंगी। इसके बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
- विभागों को दिए तैयारियों को अंतिम रूप देने के आदेश
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने सभी विभागों को स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही कहा है कि अगर तैयारियों में कोई कमी बाकी है, तो तत्काल पूरी की जाए। अंतिम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में व्यवस्थाएं स्वतंत्रता दिवस समारोह की तर्ज पर होनी चाहिए।