फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: महिला और नोडल आईटीआई में 206 युवाओं ने ही लिया दाखिला, 68 सीटें अब भी खाली

Tue, 05 Aug 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 31
विज्ञापन

गांव रावलधी स्थित नोडल आईटीआई। संवाद
- रावलधी गांव स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में धीमी चल रही दाखिला प्रक्रिया, महिला आईटीआई में भी 184 सीटों में से महज 22 ही भर पाईं
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रावलधी गांव स्थित जिले की नोडल व दादरी महिला आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया बेहद धीमी चल रही है। आलम यह है कि चौथे चरण की दाखिला प्रक्रिया जारी है। अब तक 206 दाखिले ही हुए हैं। अब भी दोनों आईटीआई में 426 सीटें खाली पड़ी हैं।
आईटीआई में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम रहने से सभी सीटें भरने कम आसार ही नजर आ रहे हैं। चौथे चरण की मेरिट सूची जारी होने के बाद ओपन दाखिला प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत वंचित रहने वाले विद्यार्थी पोर्टल के माध्यम से दस्तावेज जमा करवाकर अपनी सीट सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन

रावलधी स्थित नोडल व दादरी महिला आईटीआई में तीन साल पहले तक जहां दाखिला लेने के लिए मारामारी बनी रहती थी। इस साल सभी ट्रेड की सीटें भरना मुश्किल बना हुआ है। धीमी दाखिला प्रक्रिया का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 630 सीटों में से 426 अब भी खाली हैं। दाखिलों की संख्या बढ़ाने के लिए संस्थान की ओर से 11 से 22 अगस्त तक ओपन दाखिला प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन


- महिला आईटीआई में यह है दाखिला स्थिति
ट्रेड - दाखिले हुए
कोपा - 13
ब्यूटीपार्लर - 06
सिलाई कटाई - 02
ड्राफ्टमैन सिविल - 01

- नोडल आईटीआई में यूं हुए दाखिले
ट्रेड का नाम कुल सीटें दाखिले
कंप्यूटर ऑपरेटर 48 27
ड्राफ्टमैन सिविल 24 03
मैकेनिक डीजल ड्यूल 24 06
फिटर 40 17
मैकेनिक डीजल 24 06
प्लंबर ड्यूल एनसीवीटी 24 02
एससीवीटी हिंदी 24 04
रेफ्रिजेशन एंड एसी 24 07
टर्नर एनसीवीटी 40 09
इलेक्ट्रीशियन 40 35
वेल्डर ड्यूल 20 01
मैकेनिक मोटर व्हीकल 24 06
ड्रेस मेकिंग 20 01
इलेक्ट्रोनिक मैकेनिकल 24 16
ड्रेस मेकिंग एससीवीटी 20 00
प्लंबर 24 02
पेंटर जनरल 20 01
मैकेनिक मोटर व्हीकल 24 11
वेल्डर एनसीवीटी 20 05
स्टोनो इंग्लिश 24 02
मैकेनिक इलेक्टि्रक 24 07
वर्सन:
आईटीआई में दाखिला लेने से वंचित विद्यार्थियों के लिए 11 अगस्त से पोर्टल खोला जाएगा। इसके साथ ही ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऑन द स्पॉट दाखिले 12,14,18 व 22 अगस्त को होंगे। इच्छुक आवेदक पोर्टल पर अपने दस्तावेज जमा करवा दाखिला ले सकता है।
-जीतपाल, प्राचार्य, नोडल आईटीआई रावलधी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें