फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर में ठूंस-ठूंसकर भरे 67 पशु, दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अचीना तोल चौक के समीप पुलिस टीम ने एक कैंटर में से 67 पशु बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कैंटर में भैंस, कटड़े और बकरियों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने दोनों ओरोपियों के खिलाफ बौंदकलां थाना में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम अचीना चौकी के हेड कांस्टेबल अशोक कुमार अपनी टीम के साथ ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान कंट्रोल रूम से सूचना र्िमली कि राजस्थान रजिस्ट्रेशन नंबर की कैंटर दादरी से दिल्ली की तरफ जा रही है। इसमें पशुओं को ठूंस-ठूंसकर भरा गया है। इसके बाद एचसी अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ अचीना मोड़ पर नाकाबंदी कर की। कुछ देर बाद पुलिस को दादरी की तरफ से एक कैंटर आता दिखाई दिया। पुलिस ने कैंटर को रुकवा कर तलाशी ली, तो कैंटर से नौ भैंस, आठ कटड़े और 50 भेड़-बकरियां बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी चालक की पहचान पिलानी निवासी इमरान व उसके साथ की इस्लाम के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को काबू कर बौंदकलां थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें