बाढड़ा। अनाज मंडी में अब तक 1,02,500 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है जबकि 65,330 क्विंटल की खरीद हुई है। 45,658 क्विंटल का उठान हुआ है। मंडी में एक अप्रैल से सरसों व गेहूं की खरीद जारी है। वीरवार को 40 किसानों को गेटपास जारी किए गए और इन किसानों से 1000 क्विंटल अनाज की आवक हुई। वीरवार को 1046 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई और 3921 क्विंटल की उठान हुई है। अनाज मंडी में अब तक कुल 2463 किसानों को गेट पास जारी हो चुके हैं। सरसों खरीद के लिए कुल 210 गेटपास जारी हुए हैं। 51,910 क्विंटल सरसों की आवक हुई है।